मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा का संगठन विस्तार, चौधरी फरीद बने देहरादून युवा जिला अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा का संगठन विस्तार, चौधरी फरीद बने देहरादून युवा जिला अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की संगठनात्मक बैठक को जिला उपाध्यक्ष परवेज अब्बासी के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने किसानों, मजदूरों और युवाओं के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा गांव-गांव तक जनाधार मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से चौधरी फरीद को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा का देहरादून युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन की विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष चौधरी फरीद ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसानों, मजदूरों और युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाते हुए संगठन को देहरादून जनपद में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने कहा कि भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा किसानों, मजदूरों और आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की एकजुटता बनाए रखने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में उत्तराखंड महिला प्रदेश अध्यक्ष रूबी चेची, जिला सचिव शहजाद अब्बासी, फरमान उर्फ अज्जू भाई, जिला उपाध्यक्ष परवेज अब्बासी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने चौधरी फरीद को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *