शाहपुर। स्वतंत्रता दिवस के 75 वे अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर यश स्पोर्ट एकेडमी काकड़ा (शाहपुर) में एक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन वॉलीबॉल कोच अक्षय चौधरी और हरेंद्र बालियान द्वारा कराया गया , जिसमें क्षेत्र की सभी अच्छी अच्छी टीमों ने हिस्सा लिया , इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री नितिन मलिक जी ने उपस्थित होकर सभी वॉलीबॉल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया , इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में फाइनल मैच तावली क्लब और यश स्पोर्ट्स अकैडमी काकड़ा के बीच में हुआ , जिसमें परिणाम के रूप में तावली क्लब ने प्रथम स्थान और यश स्पोर्ट एकेडमी काकड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, मुख्य अतिथि और यश स्पोर्ट एकेडमी के संचालक नवीन चौधरी (पूर्व आयकर अधिकारी) ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया , प्रतियोगिता में सम्मानित ग्रामवासी और श्री धर्मवीर बालियान (पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी), विकास बालियान (वॉलीबॉल खिलाड़ी , भारतीय सेना), सोनू बालियान, रोहित सिंह, सौरव बालियान, गौरव बालियान, आदि अन्य सम्मानित गण लोग मौजूद रहे ।
