बहसूमा ।क्षेत्र के ग्राम सैफपुर फिरोजपुर में लगे सरकारी नल वार्ड नंबर 2 में महीनों से खराब पड़ा है। उमस भरी गर्मी शबाब पर चल रही है। इसके बावजूद महकमे के जिम्मेदार अधिकारी इस गम्भीर मसले पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हम कई बार अधिकारियों को अवगत करा कर भी थक चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उमस भरी गर्मी में पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारे मोहल्ले में सिर्फ एक नल है जो खराब पड़ा है। जिस कारण हमें दूसरे मोहल्लों से जाकर पानी लाना पड़ रहा है। जिस कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि नल खराब की शिकायत ग्राम प्रधान वह ग्राम विकास अधिकारी को हम लिखित में कई बार शिकायत दें चुके हैं। लेकिन हमारा नल ठीक अभी तक नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि हमारी समस्या का समाधान जल्द नहीं होता है तो हम जिलाधिकारी मेरठ के पास जाकर जिलाधिकारी मेरठ को ज्ञापन सौंपेंगे। नल खराब होने से कम गहराई वाले देशी नल से पानी पीने की मजबूरी बनी हुई है। लोगों में भय है कि ऐसा न हो कि इस पानी के सेवन से कोई संक्रामक बीमारी न फैल जाए।इसी क्रम में गांव सैफपुर फिरोजपुर गांव में लगा नल काफी दिनों से खराब पड़ा है।जिसे अभी तक सही नहीं कराया गया है।जिसके खराब होने से आसपास के ग्रामवासी परेशान हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। सरकारी नलों की बदहाली के चलते लोगों को देशी नल का सहारा लेना पड़ रहा है। वही ग्राम विकास अधिकारी वैभव देशवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है कल ही नल सही करा दिया जाएगा।वही खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। नल को जल्द से जल्द ठीक करा दिया जाएगा

