आर. डी पब्लिक स्कूल शाहपुर के उपप्रधानाध्यापक रोहित सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का यह 5249वां जन्म दिवस है। शास्त्रों के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि को रात के आठवें मुहूर्त में हुआ था। अष्टमी तिथि की उदया तिथि 19 को है ऐसे में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव 19 अगस्त को मनाना ज्यादा अच्छा रहेगा। इस जन्माष्टमी पर 8 तरह का शुभ योग भी बन रहा है। ये 8 शुभ योग इस प्रकार है- महालक्ष्मी, बुधादित्य,ध्रुव, छत्र,कुलदीपक,भारती, हर्ष और सत्कीर्ति

जम्माष्टमी के अवसर पर आर. डी पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों जैसे राधा – कृष्ण पोशाक प्रतिस्पर्धा , भाषण प्रतिस्पर्धा ,नृत्य प्रतिस्पर्धा आदि का आयोजन किया गया । अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल द्वारा पुरुस्कृत किया गया ।
