बागपत। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत बरवाला गांव मे प्राथमिक विद्यालय मे कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं को व्यक्तिगत साफ सफाई के बारे में बताकर सेनेटरी नैपकिन पैकेट्स वितरण करके छात्राओं को जागरूक किया सारथी वेलफेयर अध्य्क्ष वंदना गुप्ता ने बताया की हमारा सनेट्री पैड्स के पैकेट्स बाटने का अभियान पूरे जिले बागपत में झुग्गी झोपड़ियों में जा जाकर निरन्तर चल रहा है जिससे स्कूल की छात्राएं ओर महिलाएं जागरूक हो रही है अब तक हमारी संस्था उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत लगभग 8000 सेनेटरी पैड वितरण कर चुकी है जिससे आने वाले समय में लड़कियों महिलाओं को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े और खुली हवा में सांस ले पीरियड्स के वक्त बहुत सारी परेशानियों से लड़कियों को सामना करना पड़ता है जिस कारण लडकिया स्कूल मे नही आती क्योकि उनके पास सैनेटरी नैपकिन नही होते इसलिए हम सबने मिलकर लड़कियों और महिलाओं के लिए कुछ करने की ठानी है, सैनेटरी पैड के इस्तेमाल से हम बहुत सारी बीमारियों से बच सकते ह। इसी मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव जैन का पूरा सहयोग रहा इस मौके पर अध्यक्ष वंदना गुप्ता उपाध्यक्ष शालू गुप्ता प्रियंका भारती आदि मौजूद रहे।
