मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं केपी मलिक 20 अगस्त व्यापारी सम्मेलन बागपत में, व्यापारी संघ बागपत के 60 वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज गोयल व महामंत्री विनीत कुमार विक्की चौधरी, आशुतोष अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह वात्सायन पैलेस मेरठ रोड बागपत में शनिवार 20 अगस्त साय 6:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री माननीय कपिल देव अग्रवाल जी एवं राज्यमंत्री माननीय केपी मलिक जी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि माननीय योगेश धामा विधायक बागपत एवं माननीय दिनेश गोयल सदस्य विधान परिषद शिक्षक मेरठ सहारनपुर मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी मंडल के प्रांतीय महामंत्री माननीय राजेंद्र गुप्ता जी मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय विष्णु दत्त पाराशर जी दीप प्रज्वलित कर करेंगे इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि माननीय प्रदीप ठाकुर जी सांसद प्रतिनिधि माननीय नवाब अहमद हमीद जी वरिष्ठ समाजसेवी बागपत एवं माननीय ईश्वर कंसल जी प्रांतीय मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल वमाननीय अभिमन्यु गुप्ता जी जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बागपत सहित पूरे जनपद के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं व्यापारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर *बागपत व्यापारी संघ के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री कामता प्रसाद गोयल जी एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बागपत के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री हेमचंद जैन जी को मरणोपरांत बागपत व्यापारी रतन की उपाधि उनके सुपुत्र श्री अजय गोयल एवं श्री अतुल जैन को प्रदान की जाएगी एवं बागपत व्यापारी संघ के पूर्व महामंत्री एवं नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन श्री पवन गुप्ता को भी व्यापारी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा यह जानकारी निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा जी एवं मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता ने प्रदान करते हुए कहा जनपद के छपरोली, दोघट, अमीनगर सराय, खेकडा, अग्रवाल मंडी टटीरी के अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा
