आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में संस्कृत भाषा-अमृत भाषा का दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

हापुड़ा। हापुड़ में बृहस्पतिवार को आर्यकन्या पाठशाला इण्टर कालेज, हापुड़ में ‘संस्कृत भाषा-अमृत भाषा ‘ का दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआा। प्रथम दिवस को सर्वप्रथम प्रधानाचार्या अर्चना गौतम व वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अनीता जायसवाल ने सरस्वती माँ के समक्ष दीप जलाकर माल्यार्पण (पुष्पार्पण) किया, छात्राओं ने सरस्वती गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा यशी, छाया, आसमा, तनिष्का, राधिका, प्राची, दीक्षा आदि छात्राओं ने संस्कृत श्लोक, गीत, निब-ध आदि प्रस्तुत करके संस्कृत भाषा के प्रति अपनी रुचि दिखाई भूतपूर्व छात्रा कुछ आसमा दीप्ति, दिव्या चौधरी आदि संस्कृत प्रचारक के रूप में संस्कृत गीतादि के माध्यम से छात्राओं को संस्कृत भाषा के प्रति जागरूक दिया।
अतिथि रूप में आई हुई ज्योति शर्मा ने छात्राओं को संस्कृत बोलना सिखाया, कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अनिता जायसवाल, कु जूली ने संस्कृत भाषा (देवभाषा) की महत्ता बताते हुए भारत को पुनः विश्वगुरू पद पाने के लिए सभी को जागरूक किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *