पुरकाजी। सनातम धर्म को जागरूक करने और बढ़ते प्रदूषण के कारण ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने के उद्देश्य से पैदल यात्रा पर निकले युवक का लोगो ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजनोर जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र के पाली गांव निवासी दीपक गुज्जर भारत को अखंड भारत बनाने का सपना सजोकर सनातन धर्म को जागरूक कर एक मंच पर आने का आह्वाहन करते हुए पैदल यात्रा पर निकले है।दीपक गुज्जर का थाने के पास भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक बृजकिशोर गुप्ता बट्टू के नेतृव में जोरदार स्वागत किया गया।
दीपक गुज्जर ने बताया वह केदारनाथ ओर बद्रीनाथ से होते हुए 12 महादेव ज्योतिलिंग एवं भारत के चार धाम की यात्रा पर निकले है जिसकी दूरी लगभग 13 हजार किलोमीटर के लगभग है।
उत्तराखण्ड से यूपी में प्रवेश करने पर दीपक गुज्जर का उत्साह वर्धन हेतु लोग जगह जगह फूलमालाओं से स्वागत कर रहे है।
इस दौरान युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए
पुरकाजी पहुचने पर स्वागत करने वालो में ब्रजकिशोर गुप्ता,बजरंग दल के पीयूष राणा,गोरक्षा दल के डॉक्टर विनीत गुज्जर,भाजपा नेता ओपी गौतम,अंकुर गुप्ता,रिसब गोयल,अमित गोयल,रितिक दिवान,शोनू कश्यप,यश जोशी,सागर राठी,अमन मलिक,आदिल अख्तर,तुसार चंचल,निशांत,राघव गोयल,मोनू पाल,अशोक कश्यप,विष्णु ठाकुर आदि मौजूद रहे।
