पुरकाजी । विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखनौती के पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्कूल मैं बच्चों के साथ हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हिंदी दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री हिना चौधरी ने जूनियर हाई स्कूल में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी भाषा देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाली भाषा है हिंदी मेरा ईमान है हिंदी मेरी पहचान है यही मेरा प्यारा हिंदुस्तान है। इस तरह से उन्होंने स्कूल मैं हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामना शुभकामनाएं दी ग्राम पंचायत सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा मंडल की महामंत्री हिना चौधरी ने हिंदी मेरा ईमान है हिंदी मेरी पहचान है हिंदी हूं मैं वतन भी मेरा प्यारा हिंदुस्तान है। भाषा नहीं है भावना है हिंदी अखंड भारत की आत्मा है। हिंदी जिस देश में गाड़ी पर हिंदी में नंबर लिखने से चालान हो जहां 90 परसेंट लोग अंग्रेजी में हस्ताक्षर करते हो जान हिंदी के लिए दो दबाना पड़ता है एवं जिस देश की अदालत में न्याय के लिए बहस हिंदी में हिंदी में नहीं सुनी जाती उस देश के देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान चौधरी रविंदर कुमार मास्टर मनीष गोयल ग्राम पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री हिना चौधरी के अलावा स्कूल का समस्त स्टाफ एवं बच्चे मौजूद रहे।
