पुरकाजी नगर पंचायत ने बनाया हाईटेक धोबीघाट पूर्व विधायक ऊंटवाल और चेयरमैन ने काटा फीता

पुरकाजी। नगर पंचायत ने पुरकाजी के धोबी समाज के लोगो को धोबीघाट की सौगात दी है आज पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल ओर चेयरमैन जहीर फारूकी ने सयुक्त रूप से धोबीघाट का उद्घाटन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर पंचायत द्वारा शुरू किए गए धोबीघाट पर धोबियो ने कपड़े धोने शुरू कर दिए हैं इस दौरान धोबी समाज के लोगो ने कहा कि चेयरमैन ने जनता से किया गया एक और वादा पूरा किया गौशाला के पास तालाब किनारे धोबीघाट पर धोबियो को साफ पानी,बड़ी बड़ी हौज़,टीन शेड की व्यवस्था करके दी गयी है।
इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी सबका साथ सबका विस्वास के तहत काम कर रही है।सफेद चमकदार कलफ के कपड़े इसी समाज द्वारा तैयार किये जाते है जिनको काफी समस्याओं से जुझना पड़ता था,देश और प्रदेश के मुखिया ने हर वर्ग के गरीब लोगों की पीड़ा को समझा है और उन्हें हर सुविधा दी जा रही है।विधायक के संबोधन के बाद धोबी समाज के लोगो ने कहा कि सुक्रिया सरकार।
इस मौके पर हरिराम सक्सेना,डॉक्टर ओपी गौतम,हिमांशु सैनी,तौकीर मेम्बर,नोशाद मेम्बर, ब्रजकिशोर गुप्ता,शमशेर मेम्बर, काला हेड़ी,अशोक सैनी,अब्दुल धोबी,बुलेहसन धोबी,अल्लु धोबी, मीर हसन,इनाम धोबी,नुरनिशा,भूरी सहित शाहनवाज़ खान आदि सेकड़ो लोग मौजूद रहे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *