मेरठ। श्रीकृष्ण जन्म अष्टमी के अवसर पर दिल्ली रोड स्थित अलकनंदा बैंकट हाॅल में इस्कान द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कनाडा से आए अक्रूर प्रभु जी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का बखान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल व महामंत्री अरविन्द मारवाडी आदि भी मौजूद रहे।
