मेरठ। वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित त्यागी हास्टल में शुक्रवार को त्यागी समाज की बैठक हुई. इस बैठक में त्यागी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए. भारतीय किसान यूनियन से मांगेराम त्यागी व कुलदीप त्यागी भी इस बैठक में पहुंचे जहां सरकार के खिलाफ त्यागी समाज ने आक्रोश जताते हुए कहा की सरकार तानाशाही कर रही है. नोएडा में श्रीकांत त्यागी प्रकरण में तानाशाही करते हुए एक तरफा कार्रवाई की है. नोएडा के गेझा गांव में 21 अगस्त को त्यागी समाज ने महापंचायत बुलाई है।
