शिवराज आज कटनी में करेंगे आरओबी का लोकार्पण

शिवराज आज कटनी में करेंगे आरओबी का लोकार्पण

कटनी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कटनी जिले में करोड़ों की लागत से बने नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का लोकार्पण करेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार ये ब्रिज करीब 85 करोड़ 49 लाख 45 हजार रुपए की लागत से बना है।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और स्थानीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा भी शामिल होंगे।
इसके अतिरिक्त शिवराज सिंह चौहान आज ही जिले के स्लीमनाबाद में ‘मुख्यमंत्री विद्युत बिलों में राहत योजना-2022’ की शुरुआत कर हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे।

इस योजना के तहत 88 लाख बिजली उपभोक्ताओं को छह हजार 414 करोड़ रुपए की राहत दी जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *