वर्ष 1965, 1971 के भारत-चीन युद्व व भारत-पाकिस्तान युद्व के बहादुर भारतीय सेना के योद्धाओं का मा0 जनप्रतिनिधियो द्वारा किया गया सम्मान

वर्ष 1965, 1971 के भारत-चीन युद्व व भारत-पाकिस्तान युद्व के बहादुर भारतीय सेना के योद्धाओं का मा0 जनप्रतिनिधियो द्वारा किया गया सम्मान

मेरठ। वर्ष 1965, 1971 के भारत-चीन युद्व एवं भारत-पाकिस्तान युद्व के बहादुर भारतीय सेना के योद्धाओं का (वीर चक्र से अलंकृत) कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवॅ पुनर्वास मेरठ में मा0 सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल, मा0 विधायक मेरठ कैन्ट श्री अमित अग्रवाल तथा मा0 एम0एल0सी श्री धमेन्द्र भारद्वाज द्वारा सम्मान किया गया। उ0प्र0 सरकार की तरफ से देय प्रत्येक को रू0 13,00,000/-का चैक सौंपा गया तथा पौधे भंेट किये गये। यह उ0प्र0 सरकार की भारतीय सेना के आफिसर ओर जवानो के लिए बहुत बडा कदम है। इस अवसर पर बिग्रेडियर रणबीर सिंह, बिग्रेडियर जे के तौमर, कर्नल जितेन्द्र कुमार, श्रीमती सुरेन्द्रा कुमारी पत्नी मेजर रणबीर सिंह, श्रीमती मुनेश देवी पत्नी शहीद यशवीर सिंह को सम्मानित किया गया।
वीर चक्र से सम्मानित योद्वाओं ने उ0प्र0 सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि गत सरकार ने सैनिकों का सम्मान बढाया है और बहुत सारे ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया है जिससे भारतीय सेना का मनोबल बढा है ओैर आज की पीढी को प्रोत्साहन भी मिला है। जिससे वो देश की रक्षा के लिए आगे आने के लिए तैयार है। यह भव्य कार्यक्रम जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में बिग्रेडियर रवि, निदेशक सैनिक कल्याण लखनऊ की उपस्थिति में किया गया । निदेशक महोदय द्वारा प्रत्येक अवार्डी एवॅ उपरोक्त मुख्य अतिथि को स्मारिका एवं वीरता से सम्बन्धित पुस्तक भेट की गयी।

जिला सैनिक कल्याण एवॅ पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (आई0एन) राकेश शुक्ला (अ0प्रा0) ने बताया कि पहले वीर चक्र से सम्मानित सैनिको को केवल रू0 66,000 दिये जाते थे जिसको बढाकर अब रू0 85,800/- कर दिया गया है परन्तु वर्ष 1986 से पहले वीर चक्र से अलंकृत सैनिकों को एक मुश्त अनुदान नहीं मिल पाया था। उ0प्र0 सरकार ने एक मुश्त देकर सभी कैश रिवार्ड को बराबर कर दिया है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी जन प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया जिन्होने मेरठ के शूरवीर सैनिकों का सम्मान किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तथा आयोजित करने में श्रीमती निमिषा, श्री अनुज जैन, सी0ए0, श्री रमाकान्त जैन, सी0ए0, श्री अभिषेक अग्रवाल, सीए, श्री रविन्द अग्रवाल, सी0ए0 तथा श्री शिव कुमार काम्बोज को धन्यवाद किया कि वे स्वेच्छा से इस कार्यालय के साथ जुडे और मेरठ के और प्रभावशाली और बुद्वीजीवी लोग सैनिक कल्याण को अपना समर्थन देगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *