लूट के मास्टरमाइंडो को भेजा जेल

बहसूमा। मेरठ पौडी हाईवे पर बहसूमा में स्टील कारोबारी के 18 लाख रुपए बदमाशों ने नहीं लूटे थे। पुलिस का दावा है कि रकम हड़पने के लिए कारोबारी के मुनीम राजीव शर्मा और ड्राइवर पंकज ने साजिश रची थी। जैक से खुद ही कार के शीशे तोड़कर मिर्च फेंकी और फिर रकम तीसरे साथी सचिन को देकर वहां से भाग दिया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सोमवार को मुनीम और ड्राइवर को गिरफ्तार कर 18,0483 रुपए बरामद कर लिए थे। मंगलवार को बहसूमा पुलिस ने मुनीम राजीव शर्मा और ड्राइवर पंकज को जेल भेज दिया।वहीं पुलिस सचिन की तलाश में जुटी है।बता दें कि एसएससी रोहित सिंह सजवाण ने सोमवार शाम को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर इस घटना का सनसनीखेज खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि मुजफ्फरनगर के बजरंग स्टील टेंडर्स के मालिक बाल बहादुर के मुनीम राजीव शर्मा और ड्राइवर पंकज रविवार को खतौली, फलावदा, बहसूमा, कंकरखेड़ा में कैश कलेक्शन के लिए गए थे। मुनीम और ड्राइवर ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया था कि बदमाशों ने मेरठ -पौडी हाइवे पर ओवरटेक कर उनकी कार का शीशा तोड़ा और आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर 18,0483 रूपए लूट लिए। दोनों ने वारदात दोपहर दो बजे की बताई जबकि थाने में पांच बजे पहुंचे।इसके बाद एसएसपी रोहित सजवाण, एसपी देहात केशव कुमार मिश्रा,सीओ मवाना, एसपी क्राइम समेत कई थानों की फोर्स ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया था। पुलिस ने वारदात का घटनाक्रम डॉइवर और मुनीम से अलग अलग पूछा तो उनके बयानों में विरोधाभास मिला।यही से तफ्तीश आंगे बड़ी और 24 घंटे में न सिर्फ लूट का खुलासा हो गया बल्कि रकम भी बरामद हो गई।वही मंगलवार को बहसूमा पुलिस ने मुनीम राजीव शर्मा व ड्राइवर पंकज को जेल भेज दिया।और वही पुलिस सचिन की तलाश में जुटी है।थाना प्रभारी ने बताया कि सचिन को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। बहसूमा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का सच 24 घंटे के अंदर जनता के सामने ला दिया। घटना की सच्चाई सामने आने से बहसूमा पुलिस की चारों और सराहना की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *