पुरकाजी। नोएडा प्रकरण में अनु त्यागी वह श्रीकांत त्यागी द्वारा पुरकाजी क्षेत्र के गांव खाई खेड़ी निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख पति विनय त्यागी उर्फ टिंकू का नाम लेने से त्यागी समाज भड़का त्यागी बाहुल्य गांव कुतुबपुर में त्यागी समाज की हुई पंचायत निशी त्यागी को दिया। समर्थन 21 लोगों की बनी कमेटी जिसमें क्षेत्र के खाईखेड़ी बरला घुमा वटी छपार रई बहेड़ी भैसानी मलेरा बिजनौर सोहनजानी आदि गांव से सैकड़ों लोग पंचायत में शामिल हुए पंचायत में वक्ताओं ने बोलते हुए कहा की श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने खाईखेड़ी निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख निशी त्यागी के पति विनय त्यागी उर्फ टिंकू के ऊपर अपने पति की जान के खतरे का आरोप लगाते हुए जो कोर्ट में अर्जी दी है यह आरोप सरासर गलत है श्रीकांत त्यागी को सुरक्षा दिलाने के बहाने यह षड्यंत्र रचा गया है। जो बहुत ही गलत है ऐसी गंदी राजनीति समाज को जोड़ने के बजाए तोड़ने का काम करेगी क्षेत्र का त्यागी समाज विनय त्यागी के साथ है विनय त्यागी की पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख निशी त्यागी ने भी पंचायत में बोलते हुए सभी लोगों से आह्वान किया कि आप सच का साथ दें वह भी दो बार पुरकाजी ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रही है और समाज के मान सम्मान में कभी कोई कमी नहीं की उन्होंने कहा कि आज हमारे साथ गलत हो रहा है हमारा उत्पीड़न हो रहा है जबकि मेरे पति से किसी की जान को कोई खतरा नहीं है यह सब झूठा षड्यंत्र रचा जा रहा है इसमें समाज हमारा साथ दें उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके पति पर श्रीकांत त्यागी द्वारा झूठे मुकदमे कराए गए हैं जो बाद में जांच में झूठे पाए जाने पर खत्म हो गए थे उन्होंने भावुक होकर कहा कि मैं भी त्यागी समाज की बेटी बहू हूं इस पर पंचायत में उपस्थित लोगों ने निशी त्यागी को समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि समाज इस लड़ाई में हर प्रकार से उनके साथ है तथा उन्हें नया दिलाने का आश्वासन दिया पंचायत में ही त्यागी समाज के 21 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है जो नोएडा जाकर श्रीकांत त्यागी की पत्नी से मुलाकात करेगी तथा कोर्ट में एफिडेविट दिलवाने की बात करेंगी उनके प्रकरण में पूरा त्यागी समाज जिस तरह उनके साथ लग गया था इसी प्रकार वह भी त्यागी समाज के साथ है तो कोर्ट में एफिडेविट दे वरना त्यागी समाज उनका विरोध करेगा तथा जल्दी एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। पंचायत में जयप्रकाश त्यागी टिंकू त्यागी टिल्लू त्यागी बिजनौर अक्षय त्यागी हरिओम त्यागी पूर्व प्रधान खाईखेड़ी मांगेराम पूर्व प्रधान घुमा वटी दुष्यंत त्यागी संजीव अनिल विकास उमेश मालू त्यागी बरला सनी राजीव ओम लंबरदार ब्रज भूषण त्यागी मुकेश त्यागी चंद्रकांत त्यागी महेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
