रात के अंधेरे में निकाले जा रहे हैं रेत के ओवरलोड वाहन

रात के अंधेरे में निकाले जा रहे हैं रेत के ओवरलोड वाहन

गंगोह। गंगोह क्षेत्र के नाईमजरा घाट पर जमकर अवैध खनन चल रहा है खनन माफिया रात के समय में जमकर खनन की ओवरलोडिंग कर रहे हैं। इन ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कों की हालत खस्ताहाल होती जा रही है वहीं अवैध कमाई के फेर में वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। दूसरी तरफ यातायात व परिवहन विभाग भी इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। दिन में तो यह ओवरलोड वाहन नहीं चलाते लेकिन दिन ढलते ही यह ओवरलोड वाहन चलने शुरू हो जाते हैं। क्योंकि रात के अंधेरे में कोई इन्हें देख तो नहीं सकता इसीलिए यह रात को जमकर वारे के न्यारे कर रहे हैं और शासन-प्रशासन इस पर मौन साधे हुए हैं। कई बार तितारपुर, बुड्ढाखेड़ा, लखनौती के ग्रामीणों ने रेत के ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की मगर अभी भी ग्राम कि तंग सड़कांे से ये रात के अंधेरे में होने वाला खनन क्षेत्र मंे जोरों पर चल रहा है। यह अवैध खनन कुछ नेताओं की शह पर भी खूब फलफूल रहा है। आखिर अवैध खनन के इन ओवरलोड वाहनों पर कब प्रतिबंध लगेगा, इसका क्षेत्रवासी बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *