बिहारीगढ़। माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश पर बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने घाड़ क्षेत्र के सभी उन धार्मिक स्थलों में लगे हुए लाउडस्पीकर उतरवा दिए हैं जहां मानको से अधिक ध्वनि उत्पन्न हो रही थी। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सभी धार्मिक गुरुओं एवं मौजिज लोगों को सुप्रीम कोर्ट का आदेश तामिल कराते हुए अवगत कराया गया कि निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले लाउडस्पीकर बजाने पर रोक है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की जा रही है लोगों ने पुलिस को भरोसा दिया कि वह माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करेंगे।


