सिविल कोर्ट परिसर में एम.ए.सी.टी.कोर्ट फिर से आने पर अध्यक्ष व महासचिव को किया सम्मानित

सिविल कोर्ट परिसर में एम.ए.सी.टी.कोर्ट फिर से आने पर अध्यक्ष व महासचिव को किया सम्मानित

सहारनपुर। सिविल कोर्ट परिसर में एम.ए.सी.टी.कोर्ट फिर से आने पर एम.ए.सी.टी.कोर्ट से जुड़े अधिवक्ताओं ने सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के कार्यकारणी कक्ष में अध्यक्ष अशोक कुमार पुण्डीर एडवोकेट व महासचिव नितिन कुमार शर्मा एडवोकेट का स्वागत करते हुए शोल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एडवोकेट सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह, एडवोकेट सतीश बंसल व एडवोकेट शहजाद अंसारी ने कहा कि सिविल कोर्ट परिसर में एम.ए.सी.टी.कोर्ट लाने के लिए अध्यक्ष अशोक कुमार पुंडीर व समस्त कार्यकारिणी सदस्य हर समय प्रयास करते आ रहे थे कि एम.ए.सी.टी.कोर्ट जल्द से जल्द सिविल कोर्ट परिसर में आये। उनके साथ अधिवक्ता कदम से कदम मिला कर चले। अशोक कुमार पुण्डीर एडवोकेट ने कहा अधिवक्ताओं के लिए आज खुशी का दिन है। अधिवक्ताओं के हितों के लिए वह सदैव तत्पर हैं और अधिवक्ताआंे कोे होने वाली परेशानियों को दूर करने का काम करेंगे। एम.ए.सी.टी.कोर्ट सिविल कोर्ट परिसर में आने से सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओ की जीत है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। एडवोकेट नितिन कुमार शर्मा महासचिव ने कहा कि एम.ए.सी.टी.कोर्ट से जुड़े अधिवक्ताआंे को अब अपने वादकारियों के मुकदमांे की पैरवी करने में आसानी होगी। एम.ए.सी.टी.कोर्ट का सिविल कोर्ट परिसर में आने से सभी को खुशी हो रही है। स्वागत करने वालों में जगपाल सिंह सैनी, अमित सैनी,अजय कुमार,अखिलेश सहगल, महेश बत्रा, आंनद गुप्ता,सूर्य प्रकाश शर्मा, प्रदीप त्यागी, अखिलेश तोमर,अमित कुमार सैनी,बिर्जेस कपिल, जमाल साबरी,राज कुमार चौधरी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *