मीरजापुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, SBI सर्वेयर की मौत; साथी गंभीर घायल

मीरजापुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, SBI सर्वेयर की मौत; साथी गंभीर घायल

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों फसल क्षति का सर्वे कर चुनार लौट रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चुनार थाना क्षेत्र के नुआंव गांव निवासी 28 वर्षीय विवेक कुमार सिंह और फिरोजपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अंकुर ममेरे-फुफेरे भाई थे। दोनों भारतीय स्टेट बैंक में संविदा पर सर्वेयर के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार को राजगढ़ क्षेत्र के देवपुरा गांव में दैवीय आपदा से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने के बाद बाइक से चुनार लौट रहे थे। सेमरी गांव के पास राजगढ़-चुनार मार्ग के मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में अंकुर को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। विवेक माता-पिता के इकलौते पुत्र और अविवाहित थे।

थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *