यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: अजय साहनी बने मुरादाबाद के नए DIG, मुनिराज जी को बरेली भेजा

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: अजय साहनी बने मुरादाबाद के नए DIG, मुनिराज जी को बरेली भेजा

मुरादाबाद। शासन ने गुरुवार रात्रि में पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया। बरेली के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय साहनी को मुरादाबाद परिक्षेत्र का नया डीआईजी नियुक्त किया है। वहीं मुरादाबाद के डीआईजी रहे मुनिराज जी को बरेली का नया उप महानिरीक्षक बनाया है। यह दोनों अधिकारी वर्ष 2009 बैच के हैं।

शासन ने गुरुवार रात्रि में तीन आईपीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया।

पुलिस विभाग में अचानक हुए फेरबदल को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर माना जा रहा है। मुरादाबाद और बरेली के डीआईजी के स्थान में अदला बदली के अलावा वर्ष 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार यादव को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद से हटकर लखनऊ में राज्यपाल का परिसहाय नियुक्त किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *