भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से अक्षय त्यागी ने नगर कोतवाली स्थित मीडिया सेंटर पर पत्रकरो से वार्ता करते हुए दिनाक 21 अगस्त 2022 को नोयडा में होने वाली महा पंचायत में त्यागी समाज से अधिक से अधिक संख्या में पहुचने की अपील की है वही अक्षय त्यागी ने बताया कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण में एमपी , सांसद महेश शर्मा व अन्य समाज को भृमित करने का काम कर रहे है कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण में जिन छ लड़को की गैंगस्टर हटी व जमानत हुई है वह किसी के फोन से हुई है यह बिकलुल गलत है। अक्षय त्यागी ने कहा कि कोर्ट का जो फैसला आया है हम सम्मान करते है। उन्होंने कहा कि होने वाली महापंचायत में सर्व समाज बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। एमपी महेश शर्मा जो गलत प्रचार कर रहे है उसके लिए समाज उसे माफ नही करेगा । होने वाली महापंचायत में महेश शर्मा बहिष्कर व विरोध किया जाएगा। पत्रकरो ने सरकार के बारे में पूछा तो कहा कि सरकार ने अपने करने में कसर नही छोड़ी है। त्यागी समाज के द्वारा जगह जगह धरना प्रदर्शन एकता ही काम आई है।

