विकासखंड पुरकाजी में युवा कल्याण विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

विकासखंड पुरकाजी में युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी 20 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के ग्राम तेजा लेड़ा मैं आयोजित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के ग्राम के तेजल एडा मैं आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा खेल प्रतियोगिता मैं क्षेत्र की 5 टीमों ने भाग लिया। जिसमें से पहले स्थान पर कबड्डी की तेजा लेड़ा टीम रही है तथा वॉलीबॉल में क्षेत्र की 4 टीमों ने भाग लिया। जिसमें पहले स्थान पर भूरा हेड़ी की टीम रही है उक्त प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र प्रतिभाओं को उजागर कर मार्ग एक मंच देना है ।ताकि छिपी हुई प्रतिभा खेल के क्षेत्र में अपना अपना प्रदर्शन दिखा कर अपना कैरियर बनाने का मौका मिल सके एवं खेलों के आयोजन में भाग लेने वाले बालक एवं बालिका जो प्रथम स्थान पर रहे हैं उन्हीं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में तेजा लेड़ा ग्राम प्रधान राजकुमार एवं भाजपा नेता मनोज चौहान संयुक्त रूप से उपस्थित रहे प्रतियोगिता में वॉलीबॉल कबड्डी कुश्ती एथलीट दौड़ लंबी कूद ऊंची कूद आदि खेल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत एग्रीकल्चर हरेंद्र सिंह अंकुर कुमार ग्राम प्रधान राजकुमार भाजपा नेता मनोज चौहान योगेश कुमार सचिन कुमार प्रमोद कुमार राजू के अलावा खिलाड़ी सुमित कुमार कृष्ण प्रताप अंकुश कुमार विकिंन गुर्जर निखिल कुमार मोहम्मद शारिक बॉबी कुमार सहित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *