श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा कर उठाया धर्मलाभ

मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। श्री श्री गोलक धाम मंदिर में बिंदल परिवार, विजय वर्मा परिवार एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल ने संयुक्त रूप से भगवान कृष्ण के समक्ष बैठकर विधि विधान से पूजा की । मंदिर समिति ने कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर कृष्ण भगवान जी के मंदिर को भव्य रुप से सजाया हुआ था और वहां सत्संग मंडल का भी आयोजन किया गया था। श्रद्धालुओं ने बड़ी तादाद में भगवान कृष्ण जी के दर्शन किए व सभी ने सत्संग में जाकर नृत्य कर सत्संग का आनंद लिया।श्री श्री गोलकधाम मंदिर हर साल बड़े ही उत्साह एवं जोर शोर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार को अच्छे से मनाता है और शहर के कोने-कोने से लोग जन्माष्टमी के उत्सव पर गोलक धाम मंदिर में जाकर भगवान कृष्ण जी के दर्शन करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पूजा में मयंक बिंदल, अंकुर बिंदल, सतीश सेठी, विजय वर्मा, विकास बिंदल, सचिन बिंदल, गोपाल, नंद गोपाल, संस्कार बिंदल, सीमा बिंदल, सानिया बिंदल, शिल्पी बिंदल, शवेता बिंदल, अरयाकी वर्मा , अशोक कंसल पूर्व विधायक, प्रेमी छाबड़ा, श्याम सिंह सैनी आदि लोग उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *