मंदबुद्धि बालिका के दुष्कर्म के मामले में बुजुर्ग गिरफ्तार

मंदबुद्धि बालिका के दुष्कर्म के मामले में बुजुर्ग गिरफ्तार

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में एकपुलिस ने मूक बधिर बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि पीड़िता का नोगांवा के अस्पताल में परिजनों के समक्ष मेडिकल करा दिया गया है और आसपास के पड़ोसी और हुलिए के आधार पर आरोपी बोड सिंह (60) को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की रहने वाली एक मंद बुद्धि , मूकबधिर बालिका के साथ इस बुजुर्ग ने दुष्कर्म कर हैवानियत की हदे पार कर दी। पीड़िता की मां ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी पुत्री मंदबुद्धि है, ना तो वह सुन सकती है ना ही बोल सकती है । दो अक्टूबर को करीब दोपहर 12 से एक बजे के बीच में वह अपनी पुत्री को घर पर अकेला छोड़ कर अपने खेतों पर काम करने चली गई। इस दौरान आरोपी बोड सिंह राजपूत उनके घर आया और उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *