Posted incrime मंदबुद्धि बालिका के दुष्कर्म के मामले में बुजुर्ग गिरफ्तार Posted by admin October 4, 2022No CommentsPosted incrime अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में एकपुलिस ने मूक बधिर बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि पीड़िता का नोगांवा के अस्पताल में परिजनों के समक्ष मेडिकल करा दिया गया है और आसपास के पड़ोसी और हुलिए के आधार पर आरोपी बोड सिंह (60) को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की रहने वाली एक मंद बुद्धि , मूकबधिर बालिका के साथ इस बुजुर्ग ने दुष्कर्म कर हैवानियत की हदे पार कर दी। पीड़िता की मां ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी पुत्री मंदबुद्धि है, ना तो वह सुन सकती है ना ही बोल सकती है । दो अक्टूबर को करीब दोपहर 12 से एक बजे के बीच में वह अपनी पुत्री को घर पर अकेला छोड़ कर अपने खेतों पर काम करने चली गई। इस दौरान आरोपी बोड सिंह राजपूत उनके घर आया और उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। Post Views: 12 admin View All Posts Post navigation Previous Post ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करेंगी उर्मिला मतोंडकरNext Postसितंबर 2022 में देश का निर्यात 3.52 फीसदी घटा
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की रहने वाली एक मंद बुद्धि , मूकबधिर बालिका के साथ इस बुजुर्ग ने दुष्कर्म कर हैवानियत की हदे पार कर दी। पीड़िता की मां ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी पुत्री मंदबुद्धि है, ना तो वह सुन सकती है ना ही बोल सकती है । दो अक्टूबर को करीब दोपहर 12 से एक बजे के बीच में वह अपनी पुत्री को घर पर अकेला छोड़ कर अपने खेतों पर काम करने चली गई। इस दौरान आरोपी बोड सिंह राजपूत उनके घर आया और उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।