सितंबर 2022 में देश का निर्यात 3.52 फीसदी घटा

नयी दिल्ली। देश का निर्यात सितंबर 2022 में 3.52 फीसदी घटकर 32.62 अरब डॉलर रह गया। जबकि सितंबर 2021 में यह 33.81 अरब डॉलर था।

वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

मंत्रालय के अनुसार हालांकि देश का आयात सितंबर 2021 के 56.29 अरब डालर के मुकाबले सितंबर 2022 में 5.44 फीसदी बढ़कर 59.35 अरब डालर पहुंच गया। जबकि व्यापार घाटा पिछले वर्ष सितंबर के 22.47 अरब डालर से बढ़कर 26.72 अरब डॉलर हो गया।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान निर्यात 15.54 प्रतिशत बढ़कर 229.05 अरब डॉलर तक पहुंच गया। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में निर्यात 198.25 अरब डालर हुआ था।

इसी प्रकार चालू वित्त की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में आयात 37.89 फीसदी बढ़कर 378.53 अरब डॉलर तक पहुंच गया। जबकि पिछले वर्ष अप्रैल-सितंबर के दौरान 274.50 अरब डालर की वस्तुओं का आयात हुआ था।

मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में व्यापार घाटा बढ़कर 149.47 अरब डॉलर हो गया जबकि अप्रैल-सितंबर, 2021-22 में यह 76.25 अरब डॉलर था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *