भगवती इंस्टीट्यूट के बीबीए के छात्रों ने किया इंडस्ट्रियल विजिट

हापुड़। भगवती इंस्टीट्यूट मसूरी गाजियाबाद, के विद्यार्थियों ने देशहित में मेक इन इंडिया स्वप्न को साकार करने हेतु इंडस्ट्रियल विजिट कराया।

संस्थान के प्रबंध सेक्रेटरी श्री हिमांशु सिंघल जी व निदेशक डॉ. विश्वास जी विद्यार्थियों की विश्वस्तरीय आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ कार्य अनुभव, उनकी नियुक्ति व स्टार्टअप के लिए “लीव नो स्टोन अंटर्न” की नीति पर चलते हैं। इसी क्रम में संस्थान के बी. बी. ए. के सभी विद्यार्थियों के लिए इस विजिट का आयोजन किया गया। जिसमें बिसलेरी प्लांट, साहिबाबाद का बहुउद्देशीय औद्योगिक अध्ययन किया गया।विद्यार्थियों ने ऑन साइट कार्य,, कर्मचारियों के अनुभव, तकनीकी बारीकियों को समझने के साथ कार्य दक्षता उन्नत करने की संभावनाओं पर चर्चा व कार्य किया। अच्छे स्तर की रिपोर्ट फाइल बनाने व प्रेजेंटेशन देने वालों को इंस्टीट्यूट प्रमाण पत्र भी प्रदान करेगा।

संस्थान की प्रशिक्षण व नियुक्ति विभाग की हैड सुश्री तनवी गौर व बिसलेरी प्लांट के प्रबंधक श्री रतन राय जी के सहयोग से यह औद्योगिक अध्ययन सफल हो पाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *