धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने ली उद्योग बंधु की बैठक

हापुड़। धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग बंधु की बैठक में उपायुक्त कमिश्नर शैलेंद्र सिंह पहुंचे और उद्योग बंधु वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एक बैठक का आयोजन किया।उपायुक्त कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने उद्योग बंधु वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में पहुंचकर संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया और जल्द से जल्द जो रुके हुए कार्य हैं उन्हें पूरा कराने का विश्वास दिलाया उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन ने उद्योग इकाई की समस्याओं को गंभीरता से लेने के लिए उपायुक्त कमिश्नर शैलेंद्र सिंह का
आभार व्यक्त किया।
अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने सभी उद्योग बंधु की बातें सुनी और आश्वासन दिया कि किसी भी उद्योग बंधु के साथ ज्यादती नहीं होगी और कोई भी फैक्ट्री सील नहीं की जाएगी।कुछ नियम कानून होते हैं उनको सरकार की मंशा है कि पूरा किया जाए लेकिन जिस तरह से नोटिस आ उद्योग बंधु उससे परेशान हैं।कल काफी संख्या में लोग एकजुट होकर के कलेक्ट्रेट पहुंचे और चाबी सौंपने का मन बनाया।फैक्ट्रियों पर हो रही कार्रवाई से उद्योगपति पूरी तरह से भयभीत है,आए दिन कोई ना कोई विपदा औद्योगिक क्षेत्र में होता रहती है जिसके कारण कार्य करने में असमर्थ हैं।इस मौके पर उद्योग बंधु वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील गुप्ता, महासचिव आशु सिंघल, उपाध्यक्ष संदीप बंसल के साथ अन्य एसोसिएशन के पदाधिकारी दीपक शर्मा, एनएन मिश्रा,निरंकार सिंह, रवि चतुर्वेदी, संजीव शर्मा, मिथिलेश मिश्रा,अजय भारद्वाज, इरशाद खान, पीयूष गर्ग, सुधीर चौधरी, मेरठ मंडल के अध्यक्ष सुनील दत्त, संजय पांडे, विष्णु प्रकाश मिश्रा,धर्मेंद्र सिंह आदि काफी लोगों ने अपनी बात रखी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *