हापुड़ में चोरों का आतंक भारतीय किसान युनियन अराजनीतिक के नगर अध्यक्ष राजबीर भाटी आज दिनांक 29-9-2022 समय क़रीब 11-30 बजे फ़्री गंज रोड पर कचहरी के बहार अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके थोड़ी देर के लिए कचहरी में गये थे। वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल ग़ायब थी। काफ़ी ढूँढने के बाद भी नहीं मिली जिसकी तहरीर थाने में दे दी है थाने में भी पुलिस वालों ने टरकाने की कोशिश की ओर कहा कि आपने वहाँ मोटरसाइकिल क्यों खड़ी की वहाँ आपको मोटरसाइकिल खड़ी नहीं करनी चाहिए थी नगर अध्यक्ष ने इस बात पर कड़ा एतराज़ जताया ओर कहा कि कचहरी में अन्दर वाहन ले जाने मना है। आप मुख्यमंत्री जी की अपराध मुक्त प्रदेश बनाने की योजना को पलीता लगा रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं की जा सकती हैं। मेरी या तो मोटरसाइकिल मुझे दिलाओ ओर चोरों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करो नहीं तो कल थाने पर भारतीय किसान युनियन अराजनीतिक अनिश्चित क़ालीन धरना प्रदर्शन करेगी।
