बलिया में 28 वर्षीय दरोगा संदीप कुमार की रेलवे ट्रैक पर मौत, आत्महत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

बलिया में 28 वर्षीय दरोगा संदीप कुमार की रेलवे ट्रैक पर मौत, आत्महत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में चितबड़ागांव थाने पर तैनात संत कबीर नगर निवासी 28 वर्षीय उपनिरीक्षक संदीप कुमार की शनिवार शाम रेलवे ट्रैक पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। इसे आत्महत्या बताया जा रहा है।

वाराणसी की तरफ जा रही ट्रेन के लोको पायलट ने चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन के आगे जाने के बाद अगले स्टेशन पर दी गई अपनी मेमो रिपोर्ट में बताया कि ट्रैक पर किसी ने आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां एक बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी मिली। छानबीन के दौरान मृतक की पहचान उपनिरीक्षक संदीप कुमार के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक ई राजा के अनुसार शनिवार की शाम करीब सात से आठ बजे के बीच थाना चितबड़ागांव को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। जांच की जा रही है कि एसआई संदीप ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि संदीप कुमार करीब 11 महीने पहले चितबड़ागांव थाने पर तैनात हुए थे। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *