औरैया में शताब्दी एक्सप्रेस के सामने युवक ने रखा सिर, ट्रेन से कटकर मौके पर मौत; राजधानी भी रोकनी पड़ी

औरैया में शताब्दी एक्सप्रेस के सामने युवक ने रखा सिर, ट्रेन से कटकर मौके पर मौत; राजधानी भी रोकनी पड़ी

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा कस्बे में शनिवार देर शाम एक युवक ने 12034 शताब्दी एक्सप्रेस के सामने रेलवे ट्रैक पर सिर रख दिया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना 13 बी क्रॉसिंग के पास खंभा नंबर 1116/22-24 के बीच हुई। युवक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।

ट्रेन की चपेट में आने के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को इनायतपुर गांव के पास रोक दिया और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। ट्रेन की जांच के बाद करीब पांच मिनट में उसे आगे रवाना कर दिया गया।

उधर, डाउन ट्रैक पर शव पड़ा होने के कारण कानपुर जा रही राजधानी एक्सप्रेस को रात में क्रॉसिंग के बीच रोकना पड़ा। मौके पर पहुंचे गैंगमैन और आरपीएफ कांस्टेबल ने ट्रैक से शव हटवाकर रास्ता साफ कराया। इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस को रवाना किया गया।

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। युवक ने सफेद चेकदार शर्ट और नीला लोअर पहन रखा था। तलाशी के दौरान लोअर की जेब से 125 रुपये मिले। जीआरपी प्रभारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *