फिरोजाबाद में चेन स्नैचिंग के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचे और नकदी बरामद

फिरोजाबाद में चेन स्नैचिंग के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचे और नकदी बरामद

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में थाना टूण्डला पुलिस ने देर रात्रि महिला से चेन स्नैचिंग करने वाले दाे शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्तों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार काे बताया कि थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा 22 अक्तूबर को कस्बा टूण्डला के शमशान घाट रोड पर महेश चन्द्र के मकान के पास एक महिला से चेन झपट्टा मारकर छीनने की घटना का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी टूंडला बैजनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ सोमवार देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि इस घटना में वांछित दाे अभियुक्त बेदी की पुलिया से राजा का ताल होते हुए टूण्डला की ओर पुनः चेन स्नैचिंग की घटना कारित करने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में दोनों संदिग्ध व्यक्तियों के पैर में गोली लगी, जिससे दोनों घायल हो गये। घायल व्यक्तियों की पहचान थाना टूण्डला पर दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र श्याम प्रजापति निवासी जगनेर रोड नरीपुरा थाना शाहगंज जिला आगरा व आसिफ पुत्र साबिर निवासी गली नंबर 1 भीम नगर हरीपुरा थाना शाहगंज जिला आगरा के रूप में हुई। अभियुक्त दीपक के कब्जे से 11,000 नकद, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस एवं 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा अभियुक्त आसिफ के कब्जे से 10,500 नकद, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस एवं 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त 01 एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई है। सीओ ने बताया कि दोनों घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *