फतेहपुर में कब्रिस्तान के जंगल में मिला महिला का शव, अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त; पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर में कब्रिस्तान के जंगल में मिला महिला का शव, अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त; पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को कब्रिस्तान में अज्ञात महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

औंग थाना क्षेत्र के आशापुर गांव निवासी छोटू अपने खेत में पानी लगाने के लिए पाइपलाइन फैला रहा था। इसी दौरान उसकी नजर कब्रिस्तान के जंगल में पड़े महिला के शव पर पड़ी। शव देखकर किसान घबरा गया और तत्काल गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।

घटना की सूचना पर पहुंचे औंग थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *