बागपत। दक्ष प्रजापति सेवा समिति की एक बैठक डॉ अशोक कुमार प्रजापति के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 24 अगस्त बडौत की अग्रवाल धर्मशाला में श्री दक्ष प्रजापति भगवान जयंती व प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार प्रजापति ने बताया कि पिछले तीन वर्षो से कोरोना महामारी के चलते समाज का कोई कार्यक्रम नही हो पाया था जिसके चलते समाज के लोगों के दर्शनों की प्रबल इच्छा मन में अशांति पैदा कर रखी थी, इसलिए समिति के पदाधिकारियों के अथक प्रयास के चलते इस कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। उन्होंने समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।
कार्यक्रम में समाज की दूर दराज से कई जानी मानी हस्तियां भी पधारेगी। इस दौरान समाज के प्रतिभाशाली व्यक्ति और समाज के अच्छे मार्क्स लेकर पास हुए बच्चो को भी सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्षता मास्टर सुरेश वीर प्रजापति लोनी वालो ने की तथा संचालन जर्नलिस्ट सुरेंद्र मलनिया प्रजापति ने किया।
बैठक में हरवीर सिंह प्रजापति, सुरेश प्रजापति शबगा, डॉ अशोक कुमार प्रजापति, डॉ सूरज प्रजापति, नरेश प्रजापति दीवान, राजवीर प्रजापति गुराना, राजेंद्र प्रजापति ढिकाना, बाबूराम प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति फूल वाले, सुरेशवीर प्रजापति लोनी वाले, अरुण प्रजापति कोताना व विनोद प्रजापति ( महालक्ष्मी स्वीट्स) आदि मौजूद रहे।

