मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को दलीप सिंह इंटर कॉलेज ग्वालोखेड़ा की कक्षा 9 को छात्रा अलीशा ने राखी बांधकर भावुक कर दिया।
इंटर कॉलेज की राखी बनाओ प्रतियगिता के निर्णायक के रूप के उपस्थित रहे डा राजीव गुप्ता को जब एक नन्ही छात्रा अलीशा खान ने कहा कि सर मैं आपको राखी बांधना चाहती हू तो डा राजीव गुप्ता को जहां खुशी हुई वही वो भावुक हो गए, बच्ची से उसके बारे में जाना तो पता चला की वो क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित मुस्लिम परिवार की बेटी है, और उस बेटी ने बताया की उसको संस्कार उसके दादा पूर्व प्रमुख इकबाल खान और पिता इस्तखार खान से प्राप्त हुए है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षको सराहना की और कहा कि ये बच्ची निश्चित एक दिन उच्च स्थान प्राप्त करेगी,
इस अवसर कॉलेज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने भी बेटी के परिवार के दिए गए संस्कारों को सराहा और बेटी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

