कालू बाबा की शोभायात्रा का शुभारंभ डॉ संदीप वर्मा द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया

पुरकाजी। कालू बाबा की शोभायात्रा का शुभारंभ डॉ संदीप वर्मा द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव हरी नगर में कश्यप समाज के  गुरु कालू बाबा की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं यूपी रत्न डॉ संदीप वर्मा द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर संदीप वर्मा ने कहा कि हमें कालू बाबा के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए समाज को आगे बढ़ाना है। डॉक्टर संदीप वर्मा ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी गरीब मजदूर किसान सभी को अपने लड़कों के साथ साथ लड़कियों को भी अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलानी है। इसके लिए हमें हर संभव प्रयास करने की जरूरत है । उन्होंने युवाओं से समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को दूर करने की अपील की इस अवसर पर मुख्य रूप से पप्पू धीमान कर्ण कश्यप शिवम सुनील अंकित धन सिंह धर्म सिंह जीवन नितिन आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *