निकाय चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़कर फतह हासिल करेगी भारतीय जनता पार्टी-विजय शुक्ला

पुरकाजी। भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने नगर पंचायत के सभागार में पदाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सभागार में पहुंचे जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि जनपद में निकाय चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा और विधानसभा की तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा के प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर काबिज होंगे। इसके लिए हमें हर महीने मीटिंग करके हर बूथ मजबूत करना है और छोटी-छोटी कमियों पर नजर रखकर उन्हें दूर करना है।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन है इस उपलक्ष में कई दिनों तक अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें रक्तदान,कृत्रिम अंग वितरित,स्वास्थ्य मेला,स्वच्छता अभियान आदि कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी के 6 पर्व है जिन्हें हमे लोगो को समझाना है ओर प्रधानमंत्री के मन की बात भी जरूर सुननी चाहिए।
देश के प्रधानमंत्री ने गरीबों की चिंता की है बैंकों में जनधन के खाते खुलवाए हैं आयुष्मान कार्ड बनवाए हैं कोराना काल के दौरान श्रम विभाग से लाखों रुपए लोगों खाते में डलवाए हैं बिजली पानी की बेहतरीन व्यवस्था कराई है। अमृत सरोवर के तहत तालाबों की स्वच्छता अभियान चलाया है जिससे देश में पानी की कमी ना सके।
जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि महीने में एक बैठक जरूर करें और सबसे बड़ी बात हमें अपने बूथ मजबूत करने हैं तभी हम पूरे देश में हर जगह काबिल होंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने कहा कि हमें 2024 की तैयारियों में लग जाना है पुरकाजी विधानसभा भी हमारे हाथ से निकल चुकी है और लोकसभा भी फिलहाल हमारे हाथ में नहीं है इसलिए हमें एकजुट होकर 2024 के प्रत्याशी को भारी मतों से चुनाव जीता कर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है उन्होंने कहा कि देश में फिर से मोदी ही प्रधानमंत्री बनेगे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ ओपी गौतम ने किया।
पुरकाजी मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में जिले के महामंत्री सचिन सिंघल,मंडल अध्यक्ष मनोज जोधा, तेजपाल सिंह डॉक्टर संदीप वर्मा,भारत भूषण खुल्लर,निर्दोष जैन,हरिराम सक्सेना,डॉ ओपी गौतम, केपी सिंह,मुकेश त्यागी,अमित गुप्ता,सोमपाल फौजी,भानु शर्मा, डॉ रनजीत,मनोज कश्यप,हरीश, पवन त्यागी,पप्पू धीमान,सोनू रावल,शिव कुमार पाल,बृज किशोर गुप्ता बिट्टू, विपिन गोयल,सुशील वर्मा,संदीप गोयल, नवीन गोयल,महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु सिंगल,हिना चौधरी सलीम सलमानी आदि मौजूद रहे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *