नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्राला बैरियर तोड़ कार पर चढ़ा; पिता-पुत्र समेत 4 की मौत

नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्राला बैरियर तोड़ कार पर चढ़ा; पिता-पुत्र समेत 4 की मौत

नोएडा। जेवर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार की देर रात काे एक बेकाबू ट्राला क्रैश बीम बैरियर तोड़ते हुए दूसरी तरफ से जा रही कार को टक्कर मार दिया। घटना में कार सवार पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और कटर की सहायता से कार के अंदर फंसे शवाें काे बाहर निकालकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा।

अपर पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार ने साेमवार काे जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ट्राला दिल्ली के रास्ते आगरा की ओर जा रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे के 36 किमी सबौता इंटरचेंज के पास वह अनियंत्रित हो गया और क्रैश बीम बैरियर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा पहुंचा। वहीं, आगरा से दिल्ली की तरफ आ रही बलेनो कार को ट्राला ने टक्कर मारते हुए उसे घसीटते हुए आगे बढ़ा। इसी बीच एक मोटरसाइकिल और एक छोटा हाथी भी टकरा गए। इस घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, और उसमें सवार चार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और कटर की सहायता से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने चारों लाेगाें को मृत घोषित कर दिया है। इनकी पहचान महाराजगंज निवासी विकास गुप्ता, डीएन पांडेय व उनके पुत्र आयुष पांडेय तथा धौलपुर राजस्थान निवासी चालक विजय सिंह निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद हाइवे पर वाहनाें का लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *