हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार सवार 4 युवकों की मौत; 17 वर्षीय विष्णु गंभीर
Oplus_16908288

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार सवार 4 युवकों की मौत; 17 वर्षीय विष्णु गंभीर

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गये थे। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। इनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर रात को यूपी डॉयल 112 को सूचना मिली कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक चार पहिया वाहन हादसे का शिकार हो गई है। दुर्घटना में कार में सवार युवक घायल हैं। सूचना पर पहुंची सिंभावली थाना की पुलिस ने राहत बचाव करते हुए सभी घायलों को वाहन से निकालकर असपताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में जिन युवकों की मौत हुई है, उनकी पहचान बदायूं जिले के पालपुर गांव के रहने वाले निवासी जोगिंदर (26), सुखबीर (25), जसवंत (20) और रवि कुमार (20) के रुप में हुई है। वहीं, घायल विष्णु (17) का इलाज चल रहा है। जसवंत और सुखबीर सगे भाई थे। प्रारंभिक जांच में परिवार से पता चला है कि ये सभी कार से बदायूं से दिल्ली को जा रहे थे। प्रथमदृष्टतया हादसे की वजह ओवर स्पीड का लग रहा है। पुलिस ने कार को हाइवे से हटाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *