यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 12 घंटे में प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 12 घंटे में प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी बारह घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। ऐसा सोमवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है।

मौसम विभाग के अनुसार सोनभद्र, मीरजापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, सुलतानपुर, कानपुर देहात और उन्नाव सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इन इलाकों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

वहीं चंदौली, मीरजापुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, महोबा, हमीरपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, झांसी, आजमगढ़, मऊ, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

स्थानीय स्तर पर तेजी से बदल सकता है मौसम

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, मानसून की सक्रियता और वातावरण में पर्याप्त नमी के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में स्थानीय स्तर पर गरज-चमक वाले बादल विकसित हो रहे हैं। ऐसे में मौसम अचानक बदल सकता है और कम समय में तेज बौछारें पड़ सकती हैं। प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में भी बादलों की सक्रियता के कारण गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

उन्होंने लोगों को बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थान, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए आवश्यक कृषि कार्य सावधानी से करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का दौर अभी जारी रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की स्थिति भी बन सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *