नोएडा में मेट्रो के आगे कूदा 16 साल का छात्र, मौत से मचा हड़कंप; पारिवारिक विवाद की बात आई सामने

नोएडा में मेट्रो के आगे कूदा 16 साल का छात्र, मौत से मचा हड़कंप; पारिवारिक विवाद की बात आई सामने

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर एक 16 वर्षीय छात्र ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने गुरुवार को बताया कि अमित शर्मा (१६) पुत्र राजू शर्मा निवासी सेक्टर 73 ने सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार की शाम को ट्रेन के आगे छलांग लगा दिया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की कल शाम पहचान नहीं हो पाई थी। आज सुबह उसकी पहचान हुई है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि कोविड काल के दौरान मृतक के पिता और मां के बीच नौकरी छूटने के बाद विवाद हो गया तथा दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। मृतक अपने पिता के साथ रहता था। घटना के बाद मृतक की मां ने उसकी शिनाख्त की। मां ने बताया कि बेटा 11वीं कक्षा का छात्र था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *