कानपुर में आम के बाग में गर्भवती रेनू की लाश से सनसनी! प्रेमी पर हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

कानपुर में आम के बाग में गर्भवती रेनू की लाश से सनसनी! प्रेमी पर हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतारा गांव में गुरुवार को आम के बाग में गर्भवती महिला का शव मिलने से मामला सामने आया है। मृतिका के मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर भी नीला पड़ा था। परिजनों ने प्रेमी पर हत्या कर शव बाग में फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान रेनू (24) रूप में हुई। वह करीब तीन महीने की गर्भवती थी। उसके पिता राजेंद्र सोनकर राजमिस्त्री है। मृतक महिला रेनू की मां सुमन ने बताया कि बेटी का कानपुर में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था। परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। एक दिन पिता की डांट के बाद रेनू नाराज हो गई थी।

सुमन के मुताबिक, करीब चार महीने पहले रेनू प्रेमी के साथ बिना बताए घर से चली गई थी। एक महीने पूर्व दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद वह घर लौट आई। उसने परिजनों को बताया कि वह करीब तीन महीने की गर्भवती है। घरवालों ने उसे समझाया, लेकिन पांच दिन बाद वह फिर घर से चली गई।

आज गांव से करीब 500 मीटर दूर आम के बाग में ग्रामीणों ने रेनू का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है।

थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने कहा कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन अभी आरोप की पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *