नोएडा में दो युवकों की मौत से सनसनी! पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, दूसरे की संदिग्ध हालत में मौत

नोएडा में दो युवकों की मौत से सनसनी! पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, दूसरे की संदिग्ध हालत में मौत

नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि योगेश कुमार (30) पुत्र विनोद कस्बा सूरजपुर में किराए के मकान पर रहते थे। वह मूल रूप से जनपद मेरठ के रहने वाले थे। उन्होंने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि उनका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि राकेश यादव पुत्र सुल्तान सिंह (30) थाना क्षेत्र में रहते थे। बीती रात को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक वह ज्यादा मदिरा पीने के आदि थे। पुलिस को आशंका है कि मदिरापान के चलते ही उनकी मौत हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *