झोलाछाप डॉक्टर ने छीन ली दो भाईयों की जिदंगी, तीसरा लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग

झोलाछाप डॉक्टर ने दो सगे भाइयों की सांसें छीन लीं। एक की हालत नाजुक है। मामला महू के बाईग्राम में मंगलवार-बुधवार रात का है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अमले ने क्लीनिक से एलोपैथी दवाएं और एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन, बोतलें जब्त कीं। बीएमओ डॉ. फैजल अली ने बताया कि बच्चों की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। क्लीनिक संचालक फरार है।

सिटी बस में काम करने वाले राहुल गाड़गे ने अपने बड़े बेटे शिवांश (5) और युवराज (2.5 वर्ष) का बुखार आने पर मंगलवार को बालमुकुंद सिलवाड़िया से इलाज कराया था। रात 2 बजे बाद शिवांश की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर राहुल तीनों बेटे को लेकर बड़वाह पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने शिवांश को मृत घोषित कर दिया। इस बीच उसके दूसरे बेटे युवराज की तबीयत खराब हो गई। यहां से परिजन दो बेटों को लेकर इंदौर के चाचा नेहरू अस्पताल पहुंचे, जहां युवराज की भी सांसें थम गईं। तीसरे बेटे नैतिक का इलाज चल रहा है। युवराज और नैतिक जुड़वा हैं।

महू तहसील के बाईग्राम में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद एक ही परिवार के दो नोनिहालों की मौत हो गई है। वहीं तीसरा बेटा भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। घटना के बाद से डॉक्टर फरार है। स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार राहुल गाड़गे के बड़े बेटे शिवांश (5) निवासी बाईग्राम को दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था, जिसका इलाज झोलाछाप डॉक्टर बाल मुकुंद सिलवाड़िया के क्लीनिक पर चल रहा था। मंगलवार को शिवांश के भाई युवराज और नैतिक को भी बुखार आ गया। इसी रात करीब 2 बजे बाद शिवांश की तबीयत बिगड़ने पर परिजन तीनों बेटो लेकर बड़वाह गए। जहां सरकारी अस्पताल में शिवांश को मृत घोषित कर दिया। चाचा नेहरू अस्पताल पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने युवराज (2.5) को मृत बता दिया और नैतिक (2.5) को गंभीर अवस्था में भर्ती किया।

लॉर्वा सर्वे शुरू किया

क्षेत्र में फैल रहे मौसमी बुखार को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब बाइग्राम सहित आस-पास के गांव में लार्वा सर्वे शुरू किया है। वहीं जिन्हें बुखार का रहा है। उनका सेंपल लिया जा रहा है। सेंडल-मेंडल गांव में भी दौरा कराया जा रहा है, यहां भी चार-पांच बच्चों को तेज बुखार की शिकायतें मिली है। यहां टीम ने सेंपल लेकर दवाए दी है।

मौके पर गए थे। नैतिक की जांच करवाई गई है। रिपोर्ट आने पर अन्य बच्चों की मौत का कारण पता चल सकेगा।बाइग्राम और आस-पास के गांव में लार्वा सर्वे और जिन्हें बुखार आया हैए उनका सेंपल लिया जाएगा।

डॉ. फैजल अली ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। इसलिए परिवार ने रात को जो खाना खाया था, उसका सेंपल लिया है। जिसे फूड डिपार्टमेंट भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती नैतिक की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम पड़ जाएगा कि इन दो बच्चों की मौत किस कारण से हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। सीएचएमओ डॉ.बीएच सैत्या ने बताया कि मौत का असल कारण जल्द पता चलेगा।

युवराज और नैतिक जुड़वा भाई है। जिसमें से युवराज की मौत हो चुकी है। इधर पिता राहुल की पत्नी और मां तबीयत भी खराब हो गई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी लगने के बाद जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्लीनिक पर बालमुकुंद सिलवाड़िया निवासी दतोदा नहीं मिला। क्लीनिक की जांच करने पर यहां बड़ी मात्रा में एक्पायरी दवाएं मिली हैं। इसके साथ एलोपैथी दवाई-इजेक्शन आदि भी मिले हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *