संदिग्ध परिस्थितियों में कारोबारी की पत्नी और बेटे सहित मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में कारोबारी की पत्नी और बेटे सहित मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया के व्यापारी नेता एवं प्रकाश चन्द्र महाविद्यालय के प्रबंधक की अपने घर में पत्नी व पुत्र समेत बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से माैत हो गयी।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कारोबारी परिवार के तीन सदस्यों के शव उनके अपने ही आवास की तीसरी मंजिल पर बरामद हुए। पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस के अनुसार शहर की पुलिस चौकी गुरहाई के मोहल्ला पोरवाल कालौनी निवासी शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं प्रकाश चन्द्र महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप पोरवाल (52) पुत्र छोटे लाल उनकी पत्नी मीरा उर्फ बंटी (48) व पुत्र शिवम (25) के शव मकान की तीसरी मंजिल में खून से लथपथ, क्षतविक्षत अवस्था में मिले। इस सूचना से इलाके के लोग हतप्रभ हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। पुलिस को शव के पास में लाइसेंसी रिवाल्वर भी पड़ी मिली है। पुलिस ने मकान के अंदर किसी के भी आने जाने पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि छोटा पुत्र नीचे कमरे में सोया हुआ था। घटना बुधवार रात की है। सुबह जब छोटे पुत्र की नींद खुली तब इस घटना की जानकारी हुई। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल सिंह, सीओ सुरेन्द्र नाथ व कोतवाल मुकेश चौहान फोरेंसिक टीम समेत मौजूद हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *