जौनपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले; नई तैनाती के आदेश जारी

जौनपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले; नई तैनाती के आदेश जारी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार सुबह कई थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस क्रम में विभिन्न थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है, जबकि गैर जनपद स्थानांतरित अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार महेंद्र कुमार सिंह को शाहगंज, रमेश यादव को जफराबाद और पवन कुमार उपाध्याय को सिकरारा थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, दीनदयाल पांडे को लाइन बाजार थाने का कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी तरह अखिलेश कुमार को मीरगंज थाने तथा लक्ष्मण विक्रम सिंह को केराकत कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के रूप में पन्नेलाल और विपिन कुमार सिंह की तैनाती की गई है।

इसके अलावा केराकत, मछलीशहर और महिला थाने के पूर्व प्रभारियों को गैर जनपद स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं मीरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को एसओजी में भेजा गया है। पुलिस विभाग में हुए इन बदलावों को प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *