लाला रामकुमार गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट फतेहपुर पूठी और आरजी नेटवर्क द्वारा सयुक्त रूप से आयोजित राखी सेल्फी प्रतियोगिता में निर्णायक अंशु अग्रवाल, डा भावना जैन और कृष्णा जैन ने एकमत होकर निर्णय लेते हुए बहन भाई अनाया और आयांश की सेल्फी को प्रथम स्थान और परिधि वत्स के साथ भाईयो आरव अर्पित, अर्णव, हर्षित व वैभव की सेल्फी को दूसरे स्थान के लिए चुना गया, इसके अलावा करणं गुप्ता की सेल्फी को भी खूब सराहा गया।
ट्रस्ट के चेयरमैन और कार्यकम आयोजक डा राजीव गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चो में जागरूकता का संदेश देना था जिसमे हम सफल रहे।
प्रथम स्थान वाले भाई बहन को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के सभी पाधिकारियो सभी सेल्फी का अवलोकन और सभी की सेल्फी सराही।

