गौरीपुर गांव में मनाई गई शहीद भगत सिंह की जयंती

बागपत। गौरीपुर जवाहरपुर गांव के ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में नेहरू युवा केंद्र के द ग्रेट भगत सिंह यूथ क्लब द्वारा बुधवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।

क्लब के अध्यक्ष ईनाम उल हसन और मुख्य अतिथि अभ्युदय योजना के प्रवक्ता विक्रांत ने क्रांति का झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को फूल माला पहनाई तथा उपस्थित जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष ईनाम उल हसन ने कहा कि देश शहीद भगत सिंह की फिर से आवश्यकता महसूस करने लगा है। प्रवक्ता विक्रांत ने भी भगत सिंह के विचारों को अपनाने पर बल देते हुए अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सवालों का सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विजय कुमार, दानिश, ताहिर, नितेश भारद्वाज, सुएब, समीर, अदनान,शादाब, सलीम, शालू, शिखा इत्यादि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *