मंडलीय कार्यशाला में शामिल हुए बागपत से काफी शिक्षक

बागपत। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय भव्य मंडलीय कार्यशाला का आयोजन ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण सभागार में किया गया।

कार्यशाला में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने सभी को निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के विषय में विस्तार से अवगत कराया और सभी प्रतिभागियों को निपुण प्रदेश बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। कार्यशाला में कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स पर चर्चा की गई तथा सभी पैरामीटर को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के लिए सभी को जागरूक किया। सभी जनपदों द्वारा अपनी- अपनी कार्य योजना प्रस्तुत की गई। जनपद बागपत से कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिनिधि, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी कीर्ति, खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार, प्रकाश चंद, प्रियंका शर्मा, वंदना सैनी ,सविता डबराल, एसआरजी अमित मौर्य, श्वेता वर्मा ,नीतू यादव,एआरपी जितेंद्र कुमार, अनीता राठी, पवन शर्मा ,पुनीत जैन ,अभिषेक गुप्ता, प्रदीप कुमार, जिला समन्वयक डॉ संगीता शर्मा, विकास कुमार, राजपाल, धर्मेंद्र यादव ,फरजान,और अशोक अन्तिल आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *